Surya Grahan 2024 Date, Timings: सूर्य ग्रहण कब है? जानें भारत में दिखेगा या नहीं, आसमान में दिखेगा Ring Of Fire का नजारा

न्यूज डेस्क 25 जुलाई
सूर्य ग्रहण आसमान में दिखने वाला एक ऐसा नजारा होता है जिसका वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी इंतजार रहता है। विज्ञान के हिसाब से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन भारत में ज्योतिष शास्त्र और सनातन धर्म में भी इसका बड़ा महत्व है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 8 अप्रैल 2024 को लग चुका है। और जल्द ही इस साल का दूसरा ग्रहण भी लगने को तैयार है। क्या आपको पता है कि साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब है? आपको बताते हैं 2024 के दूसरे Solar Eclipse की तारीख व समय के बारे में विस्तार से…
कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण: Solar Eclipse 2024 Date and time
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। जी हां भारतीय तिथि के अनुसार यह ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) को लगेगा।
बात करें समय की तो भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी और आधी रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यानी सूर्यग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे व 4 मिनट की होगी।
आपको बता दें कि इस साल लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा यानी आसमान में Ring of Fire (आग के छल्ले) जैसा नजारा दिखेगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण रात में लगेगा इसके चलते भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा।
क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण ?
बता दें कि Ring Of fire (रिंग ऑफ फायर) यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण की स्थिति में जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है लेकिन सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। और चारों तरफ से सूर्य की रोशनी दिखती है और चंद्रमा के बाहरी किनारे एक चमकदार गोल रिंग की तरह दिखने लगते है और इस खगोलीय घटना को Ring Of Fire कहा जाता है।
कहां-कहां दिखेगा वलयाकार सूर्यग्रहण ?
साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक महासागर, आइलैंड, ब्राजील, पेरू, चिली, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको, न्यूजीलैंज, फिजी और आर्कटिक समेत कई देशों में नजर आएगा।